24 घंटे के अंदर कोरोना के 601 नए मामले,
VON NEWS: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक कोरोना के 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 51 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी का आज तमिलनाडु में निधन हो गया। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 411 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 364 तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 2,902 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 2,650 लोगों का इलाज जारी है। 183 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 68 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 355 मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व के 207 देशों में 9,76,249 मामले सामने आ गए हैं। 50,489 लोगों की मौत हो गई है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: करदाताओं को राहत, टैक्स में छूट से जुड़े इन फॉर्म्स