पानीपत के लिए राहत भरी खबर, नर्स ठीक होकर लौटी,

पानीपत,VON NEWS: कोरोना वायरस (कोविड-19) के खौफ के बीच जिला वासियों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

इनमें मॉडल टाउन निवासी गुरुग्राम के बड़े अस्पताल की नर्स, तब्लीगी जमात से लौटा एक युवक भी शामिल है। शुक्रवार को लैब से पांच रिपोर्ट निगेटिव मिली, इनमें डिस्चार्ज हुए लोग भी शामिल हैं। उधर, वृंदा एनक्लेव निवासी मृतक युवक (जिसे कोरोना आशंकित माना जा रहा था) की रिपोर्ट भी निगेटिव है।

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को 11 सैंपल भेजे गए हैं, इनमें एक सैंपल दिल्ली निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल कोरोना आशंकित का भी है। तब्लीगी जमात सहित दूसरे शहरों से लौटे बाहरी लोगों की संख्या बढ़कर 102 तक पहुंच गई है। वृंदा एनकलेव वासी सात लोगों के भी सैंपल लिए हैं, बाकी तीन ऐसे हैं, जो पहले से आइसोलेट हैं।

बाहरी लोगों में से 28 को प्रेम इंस्टीट्यूट बड़ौली, 38 को समालखा क्वारंटाइन, एक को पानीपत में रखा गया है। ये लोग जिनसे मिले, ऐसे आठ परिवारों की भी स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने दुबई से लौटी, मॉडल टाउन वासी महिला का तीसरा सैंपल शनिवार को पुणो लैब भेजा जाएगा। सिविल सर्जन के मुताबिक कुल 91 सैंपल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 66 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। होम अंडर क्वारंटाइन के तहत 669 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए हैं। 473 घरों में 2366 लोगों को क्वारंटाइन में रखा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button