CoronaVirus संदिग्ध महिला ने तड़पकर दे दी जान, नहीं हुई जांच

पटना, VON NEWS; पटना के आईजीआईएम़एस की घोर लापरवाही सामने आई है। कोरोना की जांच के लिए इंतजार कर रही एक वृद्ध महिला की बिना जांच के ही मौत हो गई। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती थी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी। उसकी बीमारी का लक्षण देख उसे कोरोना संदिग्ध माना जा रहा था। तीन दिन पहले ही अस्पताल के डॉक्टर ने कोरोना की जांच के लिए लिखा था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने महिला की जांच नहीं की, टालता रहा। आज सुबह महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद उसके परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि पटना के आइजीआइएमएस के मेडिसिन वार्ड में भर्ती पालीगंज निवासी 70 वर्ष ललिता देवी बुधवार से एक-एक सांस के लिए जूझ रही थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी और चिकित्सक ने कोरोना जांच कराने को लिखा था। बुधवार से महिला के घरवाले उसकी स्थिति और कोरोना जांच में हो रही देरी को देखकर परेशान थे। इससे पहले भी इलाज के लिए आई महिला अस्पताल में जब बेहोश हो गई तो भर्ती होने के 36 घंटे बाद उसका इलाज शुरू किया गया।

उसके स्वजन राज किशोर प्रसाद साधु ने बताया कि ललिता देवी को बुधवार की सुबह आठ बजे भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने मेडिसिन विभाग में भेज दिया। 24 घंटे तक कोरोना जांच की आस में ललिता पड़ी रहीं। निदेशक डॉ.एनआर विश्वास का कहना है कि कोरोना की जांच नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर बुधवार को अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल का कहना था कि कोरोना की जांच होगी। इस तरह अस्पताल की लापरवाही ने महिला की जान  ले ली ।

अगले दिन 22 मार्च को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, तबतक उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था और फिर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। अब आलम ये है कि इस युवक ने अपने संपर्क में आए 13 लोगों को संक्रमण दिया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें से एक युवक, जो मुुंगेर के अस्पताल में कार्यरत था और मरीज के संपर्क में आया था। वो उसकी मां और उस की पत्नी भी पॉजिटिव पाए गए हैं, सबसे दुखद है कि उसकी पत्नी गर्भवती है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

पुरी के दो गांव में 11 दिन तक शटडाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button