शटडाउन का उल्लंघन करने वाले 45 लोग भेजे गए क्वारंटाइन,
भुवनेश्वरVON NEWS: राजधानी भुवनेश्वर में शट डाउन का उल्लंघन करने वाले 45 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है जबकि 64 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर के डीसीपी ने दी है। यहां उल्लेखनीय है कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने राजधानी भुवनेश्वर समेत कटक, पुरी, जाजपुर, भद्रक आदि शहरों में 48 घंटे के लिए शुक्रवार रात 8 बजे से सम्पूर्ण शटडाउन कर दिया है। राजधानी भुवनेश्वर बमीखाल से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद बमीखाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
सरकार की तरफ से साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देशनामा का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसी के तहत आज सुबह से इस नियम का उल्लंघन करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर क्वारेनटाइन में भेज रही है। अब तक राजधानी में 45 लोगों को तो भद्रक शहर में 9 लोगों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। भद्रक उपजिलाधीश पिताम्बर सामल ने कहा है कि इनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
भुवनेश्वर डीसीपी ने कहा है कि राजधानी में मुख्य रास्ता के साथ सभी गली मार्ग व बस्ती के लिए भी यह दिशा निर्देश जारी किया गया है। ऐसे में घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन केन्द्र में भेजा जाएगा। शट डाउन को सख्ती से पालन करने के लिए सभी से कहा गया है। राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्ले तक पुलिस बल तैनात की गई है।
भुवनेश्वर में महानगर के साथ इसके समीप के इलाके में भी शटडाउन में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर के वासुआघाई, शिशुपाल, लिंगीपुर, रणसिंहपुर, मलीपड़ा, अन्धारुआ, जांअला, कलाराहांग, रघुनाथपुर, वरीमुण्ड, दारूठेंग, चंदका, धौली, तमाण्डो, सिजुआ, बालकाटी, प्रतापशासन, बालीअंता, जगन्नाथपुर एवं जटनी प्रधानशाही इलाके शट डाउन क्षेत्र में शामिल हैं। यहां उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही डीजीपी अभय ने भी स्पष्ट किया था को जो कि भी घर से बाहर निकलेगा पुलिस उसे पकड़ लेगी और उसे 14 दिन के लिए अनिवार्य क्वारेनटाइन में रखा जाएगा। इसके साथ ही उसके खिलाफ मामला भी दर्ज होगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
दीये जलाते समय एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का न करें इस्तेमाल