दीये जलाते समय एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का न करें इस्तेमाल
VON NEWS: भारतीय सेना ने लोगों को 5 अप्रैल को घरों में दीये जलाने को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम दीया या मोमबत्तियां जलाते समय सावधान रहें। इस दौरान अपने हाथों को धोने के लिए एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर की बजाए, साबुन का उपयोग करें। दरअसल, एल्कोहल ज्वलनशील होता है और बड़ी तेजी से आग पकड़ता है। ऐसे में दीये जलाते समय कोई हादसे का शिकार न हो जाए, इसके लिए भारतीय सेना ने पहले से भी लोगों को सचेत किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लोगों से अपील की है वे 5 अप्रैल यानि कल अपने घरों की बिजली बंद कर दीये जलाएं।
कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए इन दिनों ज्यादातर लोग एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस एल्कोहल युक्त सेनेटाइन से निष्क्रिय हो जाता है। लेकिन यदि ऐसा सेनेटाइजर अगर आग के संपर्क में आता है, तो हादसा हो सकता है। इस अनजान खतरे से भारतीय सेना ने पहले ही लोगों को सचेत कर दिया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
मुख्यमंत्री ने कहा लाॅकडाऊन खुलने पर कार्य योजना तैयार कर ली जाए