45 वर्षीय शख्स की मौत को लेकर आई रिपोर्ट, कोरोना वायरस से था पीड़ित

VON NEWS:आंध्र प्रदेश के अमरावती में गुरुवार को 45 वर्षीय शख्स की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी। अमरावती के जिला अधिकारी शैलेष नवल ने कहा है कि गुरुवार को जिस शख्स की मृत्यु हुई थी वह COVID-19 पॉजीटिव था। शनिवार को आई रिपोर्ट के बात इस बात का खुलासा हुआ है।

इससे पहले शुक्रवार को कोरोना वायरस से पीड़ित दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिनमें से एक 22 वर्षीय पुरुष है। यह पुरुष ब्रिटेन के न्यू कैसल में पढ़ाई कर रहा है, जिसे 15 मार्च को ओंगले सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तीन बार उसका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया और तीनों बार उसका टेस्ट नेगेटिव पाया गया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दूसरा मरीज भी एक विद्यार्थी ही है जो लंदन से पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम आया था। इसे 20 मार्च को काकीनादा गवर्मेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 161 पहुंच गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

करोना जेहादी मुल्ला थूक कर करोना फैला रहा है देखिए वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button