नहीं सुधर रहे तब्लीगी जमाती, शर्मनाक करतूतों से गुस्से में लोग

Coronavirus: नहीं सुधर रहे तब्लीगी जमाती, शर्मनाक करतूतों से गुस्से में लोग

नई दिल्ली VON NEWS: भारत में कोरोना के संकट को बढ़ा देने वाले तब्लीगी जमात के लोगों पर नर्सो के साथ अश्लील हरकत करने और डॉक्टरों पर थूकने को लेकर मामला दर्ज होने के बावजूद यह लोग नहीं सुधरे और शुक्रवार को भी देश के अलग-अलग राज्यों में अस्पताल कर्मियों को परेशान करने वाला रवैया जारी रहा।

Coronavirus: नहीं सुधर रहे तब्लीगी जमाती, शर्मनाक करतूतों से गुस्से में लोग

बिहार में जमातियों ने मांगा प्रतिबंधित मांस

बिहार के शेखपुरा मस्जिद से तब्लीगी जमात से जुड़े होने के संदेह में पकड़कर अस्पताल में दाखिल कराए गए चार लोगों ने शुक्रवार को अस्पताल कर्मचारियों को दिनभर परेशान किया। पुलिस ने इन्हें व‌र्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पावापुरी (विम्स) के आइसोलेशन वार्ड में रखा है। ये लोग कभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को गाली बक रहे हैं और कभी उन पर थूक फेंक रहे हैं। इससे इलाज में परेशानी हो रही है। इसके अलावा उन लोगों ने खाने में प्रतिबंधित मांस की भी मांग की है।

इंडोनेशिया के जमातियों ने स्टाफ से की बदसलूकी

उत्तर प्रदेश स्थित बिजनौर के जिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती इंडोनेशिया के जमातियों ने शुक्रवार शाम स्वास्थ्यकर्मियों से बदसलूकी की। डीएम व एसपी ने मौका मुआयना किया। सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डीएम से प्रकरण की जानकारी ली। यहां 13 जमाती भर्ती हैं। इनमें आठ इंडोनेशिया के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। शुक्रवार शाम को जब दो अस्पताल कर्मी इन्हें वार्ड में खाना देने गए तो इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की का प्रयास किया। सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद की सूचना पर डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। इन्होंने जमातियों को सख्त लहजे में अपना आचरण सुधारने की चेतावनी दी। वार्ड के गेट समेत जिला अस्पताल में कई जगह पुलिस तैनात की गई है।

थूकने वाले चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

फीरोजाबाद के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए बिहार के सात जमातियों ने गुरुवार रात डॉक्टर और स्टाफ को परेशान कर दिया। वह वार्ड से बाहर निकल यहां-वहां थूकते रहे। इन्हीं जमातियों में चार की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है।

देहरादून में भी परेशान हुआ अस्पताल स्टाफ

देहरादून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती जमातियों ने अस्पताल प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। यह लोग कभी खाने में नुक्स निकाल रहे हैं और कभी अपनी डाइट ज्यादा और इसकी मात्रा कम बता रहे हैं। एक जमाती ऐसा भी है जो क्वारंटाइन वार्ड में जगह-जगह थूक रहा है। अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो यह लोग स्टाफ के साथ गालीगलौज करने लगे। अस्पताल के आला अधिकारियों ने भी इन्हें काफी समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। इस पर अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने डीआइजी अरुण मोहन जोशी से फोन पर इसकी शिकायत की। डॉ. खत्री के अनुसार पुलिस में शिकायत के बाद इन्हें चेताया गया है कि अगर वे अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आते तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Coronavirus: नहीं सुधर रहे तब्लीगी जमाती, शर्मनाक करतूतों से गुस्से में लोग

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

पीएम मोदी ने दीपक जलाने की लोगों से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button