इस प्रकार उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 हो गयी है
देहरादून :VON NEWS हालांकि सरकार ने लाख उपाय किये व विशेष रूप से सतर्कता भी बरती पर देखने मे आ रहा है कि आम जनमानस बेवजह बाहर निकलने से नही रुक रहे है ।
इसी कारण आज उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गयी है ।
3 मामले जमात वाले कल पकड़ में आये थे व 1 मामला आज भी पकड़ में आया है ।
माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती है । आने वाले 3 दिन इस मामले बहुत महत्व पूर्ण होंगे ।

Coronavirus uttarakhand: छह और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में अब 16 हुई संक्रमितों की संख्या
उत्तराखंड में शुक्रवार को छह और लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें पांच देहरादून और एक बाजपुर से है। ये सभी लोग दिल्ली व अन्य शहरों से जमात में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे थे।
डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई 92 सेंपल की जांच रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलशन में रखा गया है। बता दें कि गुरुवार को भी तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन के अंदर नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रदेश में दो मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वहीं, अभी तक 825 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें 671 नेगेटिव पाए गए हैं। प्रदेशभर में करीब 152 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
कोरोना की काट के लिए भारत में नाक के जरिए लिया जाने वाला टीका बना रही यह कंपनी