इस फेमस गायिका को भी हुआ था कोरोना, अब हो गई हैं ठीक

नई दिल्ली,VON NEWS : गायिका सारा बरेलिस ने शुक्रवार को एक और खुलासा किया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि अब पूरी तरह ठीक है। 40 वर्षीय अमेरिकी गायिका ने अपने कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने और ठीक होने की बात इन्स्टाग्राम पर बताई हैl

सारा ने लिखा, ‘मुझे यह हुआ था, बस आपको बताना था। मैं पूरी तरह से ठीक हो गई हूं और मैं उन सभी लोगों के बारे में सोच रही हूं, जो वास्तव में मुश्किल समय से गुजर रहे हैंl मैं उन्हें ढेर सारा प्यार भेज रही हूं और मैं अपनी हर आसान होती सांस और हर दिन के लिए वास्तव में आभारी हूं।’

 सारा ने आगे कहा, ‘मैं अभी जांच कराना चाहती थीं। मैं वास्तव में अभी शांत हूँ और शायद चुप रहना चाहती हूं। मैं बहुत सारी भावनाओं को महसूस करना चाहती हूं।’ पिछले महीने गायिका ने घोषणा की थी कि Covid -19 के प्रसार के कारण लंदन के वेस्ट एंड में उनके म्यूजिक प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया हैं। कोरोना वायरस का उपचार कराने वाली अन्य हस्तियों में टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीता विल्सन, अभिनेता इदरीस एल्बा और अन्य शामिल हैं।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोविड 19 केस मिलने पर बिल्डिंग हुई सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button