कोविड 19 केस मिलने पर बिल्डिंग हुई सील

नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। लोगों को अधिक से अधिक घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार मशीनरी सतर्कता के साथ ऐसे मामलों को डील कर रही है। मुंबई में लोखंडवाला इलाक़े में बुधवार शाम एक डॉक्टर को कोविड 19 की पुष्टि होने बाद बीएमसी ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। इस बिल्डिंग में एक्ट्रेस आहना कुमरा के माता-पिता फंस गये हैं।

मिड-डे से बातचीत में आहना ने बताया कि मैं अपने माता-पिता के लिए चिंतित हूं, जो अभी वहां हैं। पूरी बिल्डिंग को उन्होंने कॉर्डन ऑफ़ कर दिया है। कुमरा मानती है कि इस वक़्त यह सब करना बहुत ज़रूरी है, मगर वो अपने पिता के लिए चिंतित हैं, जो डायबिटीज़ के मरीज़ हैं। आहना कहती हैं कि मेरी सबसे बड़ी चिंता मेरे पिता हैं, क्योंकि वो डायबेटिक हैं। अच्छी बात यह है कि बिल्डिंग के गेट पर दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। मेरे परिवार ने ज़रूरी चीज़ें स्टॉक कर ली हैं,

सुशांत सिंह भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। हम लोग सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति गेट पर की जा रही है। पुलिस अफ़सर गेट पर तैनात हैं। आहना पिछले साल द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में प्रियंका गांधी के किरदार में नज़र आयी थीं। 2017 में आयी लिपिस्टक अंडर माय बुर्का में अपने रोल के लिए वो चर्चित हुई थीं। आहना बेव प्लेटफॉर्म के लिए भी काफ़ी काम कर रही हैं। हाल ही में वूट पर स्ट्रीम हुई मर्ज़ी में वो नज़र आ रही हैं। इस सीरीज़ में वो राजीव खंडेलवाल के अपोज़िट हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: मरीजों की मस्तिष्क संबंधी समस्याएं भी बढ़ा रहा है कोरोना, जानें

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button