सीएम योगी आदित्यनाथ एक क्लिक से आई चेहरों पर मुस्कान

लखनऊ,VON NEWS: देश के साथ में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दसवें दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जरुरतमंदों को मदद स्वरूप की 871 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। मुख्यमंत्री के एक क्लिक से 86.71 लाख गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

मुख्यमंत्री ने संकट की इस घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रदेश के 86.71 लाख वृद्धों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और अशक्तों के खाते में दो महीने की अग्रिम पेंशन भेजी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए खजाना खोलते हुए उनके खाते में पेंशन की रकम भेजी। वतर्मान समय में किसी भी मुख्यमंत्री के ऑनलाइन भेजी गई यह सबसे अधिक राशि की मदद है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात भी की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं कि वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन में एक साथ 86,71,781 लाभार्थियों के लिए 871 करोड़ 46 लाख 93 हजार की धनराशि आज विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश में रिलीज की जा रही है।

सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे हैं। वहीं, कुष्ठावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजे गए हैं।

किसके हैं कितने लाभार्थी

पेंशन संख्या (लाख)

वृद्धावस्था —-      49.87

निराश्रित महिला –26.06

दिव्यांग ———–10.68

कुष्ठावस्था ———00.10

कुल योग ———-86.71।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: यूपी के पीलीभीत में बाघ ने दो लोगों को हमला कर बनाया निवाला,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button