तालिबान कैदियों की रिहाई के बीच जस के तस खड़े हैं तीन बड़े सवाल

नई दिल्‍ली VON NEWS: तालिबान और अफगान सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद गुरुवार से एक नई शुरुआत हो रही है। ये शुरुआत दोनों तरफ से कैदियों की रिहाई से हो रही है। इस दौरान जहां अफगान सरकार 100 तालिबानी कैदियों को रिहा करेगी वहीं तालिबान सरकार के 20 कैदियों को रिहा करेगा। इसको भविष्‍य में अफगानिस्‍तान में शांति स्‍थापना के तहत बड़ा कदम माना जा सकता है। लेकिन इसके बीच दो बड़े सवाल ज्‍यों के त्‍यों बने हुए हैं। इनमें पहला सबसे बड़ा सवाल तालिबान की तरफ से होने वाले हमलों को लेकर खड़ा हुआ है। आपको बता दें कि इंट्रा-अफगान वार्ता के दौरान भी तालिबान की तरफ से हमले कम नहीं हुए। कुछ दिन पहले हुए हमले में 25 अफगान जवान मारे गए थे। ऐसे में ये सवाल अपनी जगह खड़ा हुआ है। इस बीच इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी समेत संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी तालिबान से हथियार डालने और शांति कायम रखने की अपील की है।

आपको बता दें कि जब अफगानिस्‍तान में तालिबान शासन था तब उसमें महिलाओं पर जबरदस्‍त अत्‍याचार किए गए थे। ऐसे में यदि तालिबान दोबार सत्‍ता पर काबिज हुआ तो क्‍या वहीं सब दोहराया नहीं जाएगा। ये तीसरा बड़ा सवाल है जिसका जवाब ज्‍यादातर लोग ना में ही देते हैं। अफगान महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता इसी से जुड़ी हुई है। ज्‍यादातर अफगानी महिलाएं मानती हैं कि तालिबान यदि सत्‍ता में आया तो उनसे उनकी आजादी छिन जाएगी। गौरतलब है कि तालिबान की सत्‍ता से बेदखली के बाद ही यहां की महिलाएं आगे बढ़ सकी हैं। वर्तमान में स्‍कूल से लेकर कॉलेज, जॉब और संसद तक में महिलाओं की मौजूदगी इस बात का जीता जागता सुबूत है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

महिलाओं की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button