महिलाओं की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली VON NEWS: Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस परेशानी के दौरान बॉलीवुड कलाकर आगे आए हैं। वे लोगों की मदद कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। प्रियंका चोपड़ा भी महामारी संकट से जूझ रही महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं। वह इस संकट का डटकर सामना करने वाली महिलाओं के लिए  100,000 डॉलर यानी करीब 76 लाख रुपये दान करने का निर्णय लिया है।

अपने इस सराहनीय कदम के बारे में प्रियंका ने ख़ुद जानकारी दी। उन्होंने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं के लिए 100,000 डॉलर डोनेट कर रहे हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो हमें उसे सामने लाना चाहिए। उनकी कहानी हमारे साथ साझा करिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटा बिजनेस करती हैं। इस माहौल में हम एक साथ हैं।’

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: सनी लियोनी का खुलासा, पहली मुलाकात में उन्हें लेस्बियन समझ बैठे थे पति डेनियल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button