कोरोना नहीं देखता धर्म मत और संप्रदाय
देहरादून, VON NEWS: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना धर्म, मत एवं संप्रदाय नहीं देखता। ऐसे में सबको एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा। कोई यदि बाहर से आया है तो उसे इसकी सूचना अनिवार्य रूप से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमें को देनी चाहिए। कोई किसी भी तरह की अफवाहों में न आए। किसी के पड़ोस में भी यदि किसी को कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा सकती है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अप्रैल में जनधन खातों में आने वाली पेंशन को देखते हुए बैंकों में भीड़ न लगाने और सुरक्षित शारीरिक दूरी के संबंध में उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना के संबंध में प्रदेश में की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी स्वयंसेवकों का सहयोग लेने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न व चारे की कोई कमी नहीं है। राज्य व जिलों की सीमाएं बंद होने के कारण जो लोग यहां रह गए हैं उनके खाने पीने व रहने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में राज्य की जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपने गांवों में आए हुए हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
रोबोटिक्स ने कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए कम लागत में बनाया वंटीलेटर