राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा फंसी हुई छात्राओं की मदद!

नई दिल्ली,VON NEWS: लॉकडाउन के कारण अपने घरों से दूर विभिन्न शहरों में फंसी महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क कर सकती हैं। इस आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा है।शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि एनसीडब्ल्यू राज्य सरकार के माध्यम से काम करेगा और विभिन्न शहरों में फंसी महिलाओं तक मदद पहुंचाएगी।

भारत अपने 130 करोड़ लोगों के साथ 21 दिनों के लॉकडाउन में है।  कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर सरकार ने लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया। ऐसे में कंद्र सरकार द्वारा लगाया गया लॉकडाउन के कारण कई  लोग अपने घरों से दूर दूसरे राज्यों में हैं। मंगलवार को शर्मा ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए NCW सदस्यों के साथ बैठक भी की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को फिलहाल, 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। दरअसल, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सभी राज्यों ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फिलहाल, देश में कोरोना के 1636 मामले है। जिनमें से 1466 लोग अभी संक्रमित है, जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं अभी तक 38 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, बाकी देशों की तुलना में भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस का प्रीमियम 10 अप्रैल तक नहीं बढ़ेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button