अभिषेक ही नहीं इन स्टार्स संग सुर्खियों में रहीं करिश्मा कपूर

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली करिश्मा ने उस दौर के लगभग हर एक्टर संग स्क्रीन शेयर किया है। करिश्मा कपूर ने ‘राजा हिंदुस्तानी’,’राजा बाबू’, ‘दिल तो पागल है’, ‘बीवी नम्बर वन’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

करिश्मा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। फिर चाहे वो उनके अफेयर हो या फिर उनकी शादी हो। आज हम आपको ​करिश्मा कपूर से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं…

अजय देवगन 

बता दें कि सबसे पहले करिश्मा कपूर का नाम एक्टर अजय देवगन के साथ जुड़ा था। करिश्मा ने अजय के साथ साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ जोड़ी बनाई। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसी बीच अजय की लाइफ में एक्ट्रेस काजोल ने एंट्री की जो आज उनकी पत्नी है।

अक्षय खन्ना 

इसके बाद करिश्मा का नाम एक्टर अक्षय खन्ना के साथ जुड़ा। दोनों ने एक साथ मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया था। इसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। वहीं ​फिल्मी बीट में छपी खबर के अनुसार, रणधीर कपूर ने करिश्मा का रिश्ता अक्षय खन्ना के लिए भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर को ये रिश्ता नहीं पसंद था। वह नहीं चाहती थी कि करिश्मा के करियर पर किसी भी तरह की रोक लग जाए।

अभिषेक बच्चन

अक्षय खन्ना के बाद का नाम एक्टर ​अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद उनकी ये सगाई टूट गई।

संजय कपूर 

करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003  में शादी की। दोनों की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले कर लिया और साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

अपने प्रियजनों को करें विश प्यार और मस्ती भरे मैसेज के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button