एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा हो सकती है स्थगित

VON NEWS : SBI Clerk Main exam 2020: कोरोनावायरस महामारी के कारण इस वक्त देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि तमाम परीक्षाओं के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा 2020 (SBI Clerk Main exam 2020) परीक्षा भी कैंसिल कर दी जाए। बता दें कि यह परीक्षा 19 अप्रैल को होनी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल के हालातों को देखते हुए संभव है कि परीक्षा करा पाना मुश्किल है। ऐस में संभव है कि तारीखों को आगे बढ़ा दिया जाए।

अभी इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। अगले एक या दो दिन में स्थिति साफ हो पाएगी, उसके बाद ही कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। वहींं अगर परीक्षा कैंसिल होती है तो नई तारीखें देश भर में लॉकडाउन खुलने के बाद जारी की जाएंगी। वहीं नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी एक सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में कैंड्डीटे्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। गौरतलब है कि एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा 2020 (SBI Clerk Main exam 2020) ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इसके जरिए जूनियर क्लर्क के 8000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने घरों में की अष्टमी की पूजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button