अस्पताल कर्मचारी ने गले की नस काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

पिथौरागढ़ VON NEWS: कोरोना वायरस होने के डर के कारण उत्तराखंड के गंगोलीहाट में पशु अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने अपने गले की नस काट ली। गंभीर हालत में लोग उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लोहाघाट निवासी पशु चिकित्साकर्मी जीवन सिंह (45) रोज की तरह मंगलवार को भी अस्पताल गया था। उसकी पत्नी ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से गले में दर्द होने की शिकायत बता रहा था। उसका कहना था कि उसे कोरोना हो गया है।

अस्पताल कर्मचारी ने गले की नस काटकर किया खुदकुशी का प्रयास, ये थी वजह

मंगलवार शाम को वह घर आया और अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद जीवन ने अपने गले की नस काट ली। उसकी आवाज सुनकर घरवालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कोरोना के मामलों का बढ़ना चिंता का कारण नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button