योगी से खराब तैयारियों पर डांट खाने वाले नोएडा डीएम हटाए गए,

लखनऊ,VON NEWS: देश में लॉकडाउन का आज छठा दिन है। कोरोनावायरस के संक्रमण को कम्युनिटी स्तर पर जाने से रोकने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी सीमाएं सील करने का आदेश दिया है। योगी नोएडा में कोरोनावायरस पर की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अधिकारियों की तैयारियों ने नाराज नजर आए। उन्होंने बैठक में नोएडा के डीएम बीएन सिंह को फटकार लगाई। जिसमें वे सिंह से कहते नजर आ रहे हैं कि बकवास बंद करो। खबरें हैं कि मुख्यमंत्री से डांट खाने के बाद नोएडा डीएम ने मुख्य सचिव को खत लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी थी। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। उनकी जगह अब सुहास एलवाई नोएडा डीएम होंगे।

पाइप से कैमिकल डालकर मजदूरों को सैनिटाइज किया
उधर, राज्य के कुछ शहरों में पलायन कर वापस लौट रहे मजदूरों के साथ प्रशासन द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लग रहे हैं। यह बरेली का है। यहां दूसरे राज्यों से कुछ कामगार लौटे थे। इन्हें बस स्टैंड के पास सड़क पर बैठाकर पाइप से कैमिकल डालकर सैनिटाइज किया गया। जबकि हेल्थ वर्कर्स को बस सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया था।

उत्तर प्रदेश के बाकी शहरों से रिपोर्ट

बुंदेलखंड के 7 जिलों में 4 लाख से ज्यादा मजदूर बेरोजगार होकर लौटै

उत्तरप्रदेश की सीमाएं सील करने से पूर्वांचल में एक लाख से ज्यादा नाविक परिवार बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, बुंदेलखंड के सात जिलों (झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट) में चार लाख से ज्यादा मजदूर बेरोजगार होकर अपने गांव लौटे हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया- बाहर से आने वालों की सेहत की जांच होगी, इसके बाद उन्हें आश्रय स्थल भेज दिया जाएगा। उधर, हरदोई जिले में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इटौली गांव के बाहर बनाए गए आश्रय स्थल से 40 लोग फरार हो गए।

नोएडा बना कोरोना जोन
उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें मेरठ के 8, नोएडा के 5, गाजियाबाद के 2 और आगरा-बरेली में एक-एक मरीज सामने आए। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है। सबसे ज्यादा 32 मरीज नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के हैं। यहां मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे को वहां हेलीकॉप्टर से भेजकर हालात सुधारने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:मुश्किल वक्त में भी कुछ राज्यों को चाहिए अपनी पसंद की दालें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button