राशन के फुटकर थोक दाम तय अधिक मूल्य पर राशन बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

देहरादून,VON NEWS:प्रशासन की सख्ती के बाद देहरादून में खाद्य सामग्री के दाम तय कर दिए गए हैं। अब निश्चित दाम पर ही थोक व फुटकर में खाद्यान्न बेचना होगा। साथ ही दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बाजार में लगातार कालाबाजारी और जमाखोरी की जा रही है। थोक और फुटकर दोनों ही व्यापारी मनमाने दामों पर राशन बेच चांदी काट रहे हैं। राशन विक्रेताओं की इस मनमानी पर काबू पाने के लिए प्रशासन अब सख्त हो गया है। रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर पूर्ति विभाग, बाट माप विभाग और आढ़त बाजार मंडी समिति के प्रतिनिधियों ने खाद्य सामग्री के दाम तय कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तय दामों पर सामान न बेचने वाले विक्रेताओं पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को दुकानों पर उपलब्ध सामान की रेट लिस्ट लगाने के आदेश भी दिए।

फल-सब्जी के दाम भी आज होंगे तय

राशन के साथ ही फल-सब्जी के दाम भी तय करने को प्रशासन ने निर्देशित किया है। जिस पर मंडी समिति कार्य कर रही है। आज से फल सब्जियों के दाम तय कर रेट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को फल-सब्जी के दाम तय कर सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी व्यापारियों को यह सूची दुकानों के बाहर लगानी होगी।

फुटकर के लिए मूल्‍य सूची

  • वस्‍तुओं के नाम——–रेट प्रति किलोग्राम( रुपये में)
  • साधारण चावल——–30 से 38 तक
  • मसूर दाल—————80
  • अरहर———————100 से 105 तक
  • चना दाल—————-75 से 80 तक
  • आटा———————30 (मिल) और 34 (चक्‍की)
  • चीनी———————–40
  • सरसों तेल—————-100 से 105 तक
  • मक्‍का———————–100  से 110 तक

थोक के लिए मूल्‍य सूची

  • वस्‍तुओं के नाम———– रेट प्रति किलोग्राम( रुपये में)
  • साधारण चावल—————-28 से 32 तक
  • मसूर दाल———————–70 से 75 तक
  • अरहर————————90 से 95 तक
  • चना दाल————————65 से 70 तक
  • आटा——————————-26 (मिल) और 29 (चक्‍की)
  • चीनी——————————-36 से 39 तक
  • सरसों तेल ————————87 से 100 तक
  • मक्‍का——————————–74

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:मौत के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद इन तीन देशों को मंजूर नहीं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button