OnePlus 8, 8 Pro के लॉन्च से पहले सामने आए सभी स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली,VON NEWS:भारत की नंबर वन प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने अगले सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कोरोनावायरस की वजह से इसके लॉन्च पर फिलहाल संशय बना हुआ है। कंपनी के फाउंडर और CEO पेट लाउ ने इसके लॉन्च डेट को आगे बढ़ाने के बारे में संकेत दिए हैं। कंपनी के अगले स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 8 के तहत तीन स्मार्टफोन्स OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन्स के बारे में पिछले कुछ दिनों से कई लीक्स और जानकारियां सामने आती रही हैं। अब जो नई जानकारी सामने आई है उसमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के सभी फीचर्स सामने आए हैं।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के मुख्य फीचर्स को शेयर किया है। ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इन फीचर्स को ट्वीट किया है। इससे पहले OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 का रेंडर भी सामने आ चुका है, जिसमें पंच-होल डिस्प्ले पैनल को देखा जा सकता है। ईशान अग्रवाल द्वारा शेयर किए गए फीचर्स की बात करें तो OnePlus 8 को ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर और  90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, OnePlus 8 Pro को क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:बिजली के बिल जमा करने को 3 माह का समय और पेनल्टी माफ हुई

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button