वेब ब्राउजिंग और टीवी देखकर लोग गुजार रहे हैं वक्त
नई दिल्ली,VON NEWS: इस समय पूरी दुनिया कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी की वजह से जूझ रहा है। भारत समेत कई देशों में लॉक डाउन किया गया है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया एक्टिव यूजर्स और टीवी देखने वाले यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। Kantar की रिपोर्ट के मुताबिक, वेब ब्राउजिंग में भी 70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है। टीवी देखने वाले दर्शकों की संख्या में भी 63 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ये आंकड़ा 61 प्रतिशत तक बढ़ा है। आकड़ों पर जाएं तो WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या में 40 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।
डाटा कंसल्टिंग कंपनी Kantar की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग अपने परिजनों और दोस्तों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कनेक्ट हो रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में मनोरंजन के लिए लोग टीवी और वेब ब्राउजिंग का सहारा ले रहे हैं। Kantar ने ये ग्लोबल स्टडी बड़े लेवल पर कंडक्ट की है। इसमें कंज्यूमर एटिट्यूड्स, मीडिया हैबिट्स और एक्सपेक्टेशन के बारे में जानकारी ली गई है। Coronavirus फैलने के शुरुआती दिनों में WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या 27 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर
हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और
ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष
वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: