लोहाघाट विधायक फर्त्याल देंगे दो साल का वेतन: गरीबों की मदद
चम्पावत,VON NEWS: लॉकडाउन की सबसे बडी मार दिहाडी मजदूरों और श्रिमकाें पर पडी है। उनके लिए दो जून की रोटी का इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मदद के लिए बहुत सारे लोग जैसे जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी आगे आ रहे हैं। कोई अपनी निधि को कोरोना से लडने के लिए दे रहा है तो एक एक दो दिन का वेतन दान कर रहा है।
संकट की इस घडी में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने व जरूरत का सामान खरीदने के लिए अपनी विधायक निधि से जहां 15 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं वहीं क्षेत्र के गरीब लोगों की मदद के लिए अपने दो साल का वेतन देने का ऐलान किया है।
विधायक ने कहा कि इस धनराशि से दिहाड़ी मजदूरों, विकलांगों, गरीबों और अन्य जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इसके लिए उन्होंने लोहाघाट विधानसभा के जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से अपने अपने इलाके में ऐसे जरूरतमंदों का चिह्नीकरण करने को कहा है। विधायक ने कहा है कि शीघ्र ही राशन किट वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बताया लॉकडाउन की वजह से लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने आगामी दो वर्ष का वेतन विधानसभा के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायतों के गरीब तबके और विकलांगों के लिए समर्पित करने की घोषणा की है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: अखबार सुरक्षित है, बेखौफ पढ़ें अखबार: