यूपी भाजपा ने गठित की समन्वय समिति गठित!
लखनऊ,VON NEWS: कोरोना संकट के चलते लंबे लॉकडाउन के दौरान किसी गरीब व जरूरतमंद को भोजन व दवा की किल्लत न होने देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला व मंडल स्तर पर चलने वाले अभियान के लिए प्रदेशस्तरीय समन्वय समिति गठित करने के साथ हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को रोटी, दवा व रोजमर्रा की जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। जिलों व मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया गया है। मंडल स्तर पर कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों व लोगों को चिन्हित करेंगे जो खाद्यान्न व भोजन के अभाव में भूखे सोने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना है कि इन विकट हालात में किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इसके लिए राज्य मुख्यालय में समन्वय समिति गठित की गई है। कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित अवध कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र मेंं समन्वय स्थापित करेंगे। लक्ष्मण सिंह गोरखपुर व काशी क्षेत्र और अतुल अवस्थी पश्चिम व ब्रज क्षेत्र से समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा कानपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, पश्चिम में अश्विनी त्यागी, अवध में सुरेश तिवारी, काशी में महेश श्रीवास्तव व गोरखपुर में धमेंद्र सिंह को प्रदेश व जिलों में समन्वय बनाकर अभियान चलाने को कहा गया है। प्रदेश मुख्यालय में हेल्पलाइन स्थापित की है। जिसका फोन नंबर 0522-2200187 है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सीएम योगी ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण