कंगना पर लगा इलज़ाम,” जब कंगना बेघर थी तब मैंने उसे 3 महीने तक खिलाया था”…..

VON NEWS:  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री  कंगना रनौत  का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था। आज अभिनेत्री अपना 33वां जन्मदिन बना रही हैं। ऐसे में जब कभी उनकी जिंदगी के पन्नों को उलटते हैं तो उनके अकेले मुंबई आने और यहां एक आउटसाइडर होने के बावजूद अपना कदम मजबूती से जमाने आदि को देखा जाता है। उसी दौर में उनकी जिंदगी में एक स्याह पन्ना जुड़ा। जब वो स्ट्रगल कर रही थीं। जब मुंबई में आईं तो उनकी अभिनेता आदित्य पंचोली से दोस्ती हुई। लेकिन बाद में उनके ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगा कि आदित्य पंचोली ने उनकी मासूमियत का गलत फायदा उठाया। इसके बारे में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक मर्तबा कई पोस्ट के जरिए पूरी बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से थोड़े बहुत नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ रुपए वसूले थे। रंगोली ने ट्वीट्स की इन सीरीज में कई और खुलासे भी किए थे।

रंगोली ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस कंगना से जबरन 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ली थी। रंगोली ने बताया कि पंचोली के खिलाफ 2007 में शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज की गई थी। उसने कंगना से 1 करोड़ से अधिक रुपए ये कहकर लिए थे कि उसने कंगना को 3 महीने तक खिलाया था जब वे बेघर थी। तीन महीने किराए की रकम एक करोड़ पर रंगोली ने हैरानी भी जताई।

यह भी पढ़े:

COVID-19: Instructions to curb Misinformation

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button