बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी:

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दरिंदों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं। मामला हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग घर पर अकेली थी। मौका पाकर कुछ दरिंदों ने पहले बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
निर्भया गैंगरेप और हत्या के दोषियों को फांसी पर लटके अभी कुछ ही दिन हुए थे कि यूपी के हमीरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को सदमे में लाकर रख दिया। दरिंदों ने पहले बच्ची के साथ गैंगरेप किया फिर उसके मुंह में लोहे का रिंच (जिससे नट बोल्ट खोले जाते हैं) डालकर उसकी निर्ममता के साथ हत्या कर दी। नाबालिग के माता-पिता और बहन खेतों पर फसल की कटाई करने गए हुए थे। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर में खून से लथपथ नाबालिग का शव पड़ा था।
जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस महकमे के आला अधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। इस दिल दहला देने वाली घटना पर पुलिस साफ-साफ कुछ भी बोल नहीं रही है। लेकिन दरिंदों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा रखा है। वहीं इस घटना के बाद लड़की के परिजनों को रो-रो कर बहुत ही बुरा हाल है।

यह भी पढ़े:

सेल्फ-आइसोलेशन के दौरान कुछ यूं दिखी इनकी दोस्ती…

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button