भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जा सकते हैं :
भोपाल,VON NEWS: भारतीय जनता पार्टी नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आज से तेज करना चाहती है। पार्टी नेताओं की मंशा यह है कि राज्यसभा चुनाव के लिए 26 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले सरकार अस्तित्व में आ जाए। इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश के भोपाल में आज 6 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान को नेता चुना जा सकता है।
इसके बाद शाम को ही उन्हें नए सीएम को शपथ भी दिलवाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे भी शामिल होंगे। राज्यपाल लालजी टंडन के सामने भाजपा आज ही दावा पेश करेगी और सीएम को शपथ दिलवाई जा सकती है।