मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये

DEHRADUN VON NEWS: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि “कोरोना वायरस संक्रमण” के बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन किया गया है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपको अवगत करवा दें कि आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक अपना-अपना सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही बनें रहें।

बिजली, पानी, हेल्थ, सेनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल सब्जियाँ, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी।

हमारे लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें। कृपया लाॅकडाऊन के दौरान बाहर बिल्कुल न निकलें।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

IPL हुआ कैंसिल तो फिर MS Dhoni समेत ये 5 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button