चीन में ठीक हुए करीब 90% संक्रमित मरीज
बीजिंग,VON NEWS: दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच चीन से एक राहत भरी ख़बर आ रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार चीन में लगभग 89 प्रतिशत कोरोना वायरस मामलों में लोग ठीक होकर अस्पताल से छूट चुके हैं।
पिछले साल दिसंबर में प्रकोप की शुरुआत के बाद से देश में दर्ज किए गए 81,093 मामलों में से 72,703 ठीक हो चुके हैं, जबकि इस समय अस्पतालों में केवल 5,120 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।
इस बीच चीन में कोरोना वायरस के कोई घरेलू मामले सामने नहीं आ रहे हैं।चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस के नए घरेलू मामलों की सूचना नहीं है, लेकिन 39 विदेशी संक्रमणों की पुष्टि की है, जिससे चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,270 हो गई है। चीन फिलहाल देश-विदेश से आने वाले लोगों को कड़ाई से रोकने की कोशिश कर रहा है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :