ऑस्ट्रेलिया में कोरानावायरस के कारण फैली बेरोजगारी:
सिडनी,VON NEWS: कोरोनावायरस का दहशत ऑस्ट्रेलिया पर सबसे अधिक है। ऑस्ट्रेलियाई बेरोजगार नागरिक कार्यालय के बार लाइन लगाकर खडे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Prime Minister Scott Morrison) ने कोरोनावायरस महामारी को लेकर चेतावनी जारी की कि इससे आर्थिक संकट बढ़ेगा।
सरकारी सेवा के लिए ऑनलाइन पोर्टल सर्विस भी क्रैश हो गई क्योंकि रजिस्ट्रेशन के लिए बेरोजगारों की भीड़ टूट पड़ी है। यहां तमाम पब (Pubs), क्लब (clubs), जिम (gyms), सिनेमा व पूजा स्थलों को सोमवार को बंदकर दिया जाएगा। वहीं रेस्त्रां और कैफे से अब केवल खानेे की डिलीवरी की जाएगी।
नेशनल कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने यह घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामले 1,315 पर पहुंच गए हैं। देश में 533 मामलों की पुष्टि के साथ ही यह कह सकते हैं कि न्यू साउथ वेल्स (New South Wales (NSW) और सिडनी सबसे अधिक प्रभावित जगहों में से है। विक्टोरिया में 296 मामले वहीं क्वींसलैंड में 259 मामले हैं। प्रधानमंत्री ने ईच्छा जताई की वे स्कूलों को खोलना चाहते हैं लेकिन पैरेंट्स अपने बच्चों को घर के भीतर ही रखेंगे।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि नए कोरोना वायरस की महामारी से दुनिया प्रभावित है। आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि महामारी के कारण जारी खतरे को देखते हुए देश-विदेश की यात्रा का जोखिम न लें। आर्थिक मंदी की संभावना बताते हुए आईएमएफ ने महामारी का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है।
कोरोना वायरस के कारण आर्थिक हालात पर हो रहे असर को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने गत 12 मार्च को 11 अरब डॉलर की रकम के राहत पैकेज का ऐलान किया। पिछले 29 साल में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली बार यह आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :