केंद्र का राज्यों को निर्देश- सख्ती से लागू करें लॉकडाउन!

नई दिल्ली,VON NEWS: केंद्र ने सोमवार को राज्य सरकारों से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्य सरकारों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया है।पीआईबी के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया ने एक ट्वीट में कहा कि राज्यों को उन क्षेत्रों में सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है जहां इसकी घोषणा की गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 केंद्र सरकार की ओर से यह निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन को गंभीरता से लेने के लिए जनता से अपील के एक घंटे बाद आया, जिसमें पीएम मोदी ने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि नियमों और कानून का पालन किया जाए।

 

पीएम मोदी ने आज ट्विटर के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहाकि कई लोग अभी भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का पालन करें। उन्होंने साथ ही राज्य सरकारों से भी अपील की है कि वह इस ओर ध्यान दें। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कानून-व्यवस्था का पालन करने के लिए मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं।

इससे पहले रविवार को केंद्र और राज्य सरकारों ने देश भर के 75 जिलों को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।सरकारी अधिकारियों ने 31 मार्च तक अंतरराज्यीय बस सेवाओं को निलंबित करने का भी निर्णय लिया है।जिन जिलों में तालाबंदी की घोषणा की गई थी, वे ऐसे राज्य हैं जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

निवेशकों के दस लाख करोड़ डूबे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button