RBI ने एक दिन में तैयार किया वॉर- रूम

नई दिल्ली, VON NEWS: RBI ने घातक Coronavirus से देश के फाइनेंशियल सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए इमरजेंसी लेवल पर एक ‘वॉर रूम’ तैयार किया है। इस वॉर रूम में केंद्रीय बैंक के 90 अहम कर्मचारी लगातार काम में जुटे हैं। RBI के एक अधिकारी के मुताबिक ‘आकस्मिक कार्य योजना (बीसीपी)’ के तहत इस वॉर रूम को तैयार किया गया है। उसने बताया कि यह आपातकालीन कक्ष 19 मार्च से काम कर में है। उसने बताया कि यह रूम पूरे 24 घंटे एक्टिव है। ऑफिसर के अनुसार, ‘‘यह पहला मौका है जब विश्व के किसी भी सेंट्रल बैंक ने इस तरह की बीसीपी को अमल में लाया है। यह RBI के इतिहास में पहला अवसर है क्योंकि दूसरे विश्वयुद्ध के समय भी इस तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी।’’

अधिकारी के मुताबिक यह वॉर रूप ऋणपत्र के प्रबंधन, स्टोर मैनेजमेंट और मौद्रिक परिचालन जैसी चीजों का संचालन देख रहा है। इस सिस्टम के तहत रिजर्व बैंक के अन्य डेटा सेंटर स्ट्रक्चर्ड फाइनेंशियल मैसेजिंग सिस्टम (एसएफएमएस), Realtime Gross Settlement (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) जैसी अहम सेवाएं संभाल रहे हैं। इनके अतिरिक्त ई-कुबेर की भी व्यवस्था की गयी है। इसके तहत केंद्र तथा राज्य सरकारों की लेन-देन और एक बैंक से दूसरे बैंक की लेन-देन आदि को मैनेज किया जा रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

अमेरिका मध्य प्रदेश से खरीद रहा क्लोरोक्वीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button