अमेरिका मध्य प्रदेश से खरीद रहा क्लोरोक्वीन
DEHRADUN VON NEWS: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मलेरिया के इलाज में काम आने दवा क्लोरोक्वीन का आयात मध्यप्रदेश से शुरू कर दिया है। मप्र में तीन इकाइयों के जरिए इस दवा का बड़े पैमाने पर निर्माण करने वाली कंपनी इप्का लेबोरेटरी को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस-एफडीए) ने दवा मंगाने का ऑर्डर दिया है। कंपनी ने भी निर्यात पर सहमति देते हुए बीएसई और एनएसई को इसकी सूचना भेज दे दी है। प्रदेश में ही बन रही यह दवा स्थानीय बाजारों से गायब हो चुकी है। देश की जरूरतों को ताक पर रखकर विदेश में दवा भेजने का स्थानीय स्तर पर विरोध भी शुरू हो गया है।
इप्का लेबोरेटरी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को 21 मार्च को सूचना भेजी है कि 20 मार्च को अमेरिका एफडीए की ओर से उन्हें ई-मेल मिला है। कंपनी ने अपने पत्र में लिखा है कि विभिन्न रिसर्च, रिपोर्ट्स में ‘क्लोरोक्वीन फॉस्फेट’ व ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन सल्फेट’ को कोराना के इलाज मददगार पाया गया है। अमेरिका में इस दवा के कच्चे माल और तैयार दवा की कमी के बाद यूएस एफडीए ने इसकी मांग की है।
कंपनी ने यह जानकारी दी है कि अन्य तमाम देशों से इस तरह की मांग आ रही है और दवा तमाम देशों को निर्यात भी की जा रही है। मलेरिया के इलाज की इस प्रचलित दवा का निर्माण करने वाली इप्का लैब सबसे बड़ी दवा कंपनी है। इप्का के तीन प्लांटों में इस दवा का उत्पादन हो रहा है। तीनों ही मप्र में हैं। रतलाम में स्थित प्लांट में कंपनी ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन सल्फेट’ और ‘क्लोरोक्वीन फॉस्फेट’ का एक्टिव फॉर्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट यानी बेसिक ड्रग बना रही है। 
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :