अब तक 415 केस और 7 मौतें; महाराष्ट्र में 24 घंटे में 15 नए केस

VON NEWS:  देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के अब तक 415 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट् में पिछले 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए।  इनमें 14 मुंबई और 1 पुणे में मिला है। अब यहां कुल केस 89 हो गए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण से ठीक हुए फिलीपींस के एक 68 वर्षीय नागरिक की किडनी फेल होने से मौत हो गई। इससे पहले जांच में यह व्यक्ति निगेटिव पाया गया था।

उसे रविवार को कस्तूरबा अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील की है। गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश में उन्होंने देशभर में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने को कहा था।

 संक्रमण के खतरे की वजह से 22 राज्यों के 75 जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन हैं। इसके बावजूद कई शहरों में लोग रविवार देर रात और सोमवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आए। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने की दोबारा अपील की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा- लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। इससे पहले रविवार को भी उन्होंने लॉकडाउन किए गए शहरों के लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा था।

 

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार को सबसे ज्यादा 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, यह एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले शनिवार को 79 नए मामले सामने आए थे। कोरोना संक्रमण देश के 23 राज्यों में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 89 मामले महाराष्ट्र और उसके बाद केरल में 67 संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है।

अपडेट्स

  • केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन घोषित स्थानों पर इसका कड़ाई से पालन कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • लखनऊ के घंटाघर के पास नागरिकता संशोधन के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन खत्म किया गया। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया।
  • कानपुर में 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि, सोमवार सुबह सब्जियों की दुकान पर लोगों की भीड़ नजर आई। लोगों का कहना था सब्जी खाने का जरूरी सामान है, लेकिन इनकी कीमतें बढ़ गई हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल संख्या 3 को 29 मार्च तक बंद किया गया।
  • पुणे पुलिस ने कहा है कि शहर में 31 मार्च तक कर्फ्यू जारी रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगे। इस दौरान घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • आंध प्रदेश राज्य परिवहन निगम बस की सेवाएं 31 मार्च तक रोक दी गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परनी वेंकटरामैया ने ऑटो और टेम्पो नहीं चलाने की अपील की है। अन्य वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
  • कैब एग्रिगेटर कंपनी ओला ने कहा है कि हम सरकार के निर्देश के मुताबिक लोगों को कम यात्रा करने के लिए बढ़ावा देंगें। कंपनी सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए गाड़ियां चलाएगी। हमारे नेटवर्क पर कम से कम गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
  • VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • यह भी पढ़े :
  • उत्तराखंड में निजी लैब सेंटर को मिलेगी टेस्टिंग की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button