सचिन तेंदुलकर को ICC से मिला ‘गोल्डन बैट’

नई दिल्ली,VON NEWS: साल 1983 में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीते। इसके 20 साल के बाद एक मौका भारतीय टीम के पास आया था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने के मुहाने पर खड़ी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया था।

दरअसल, आज ही के दिन साल 2003 में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारतीय क्रिकेट फैंस, भारतीय टीम और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अरमान चकनाचूर हो गए थे।

23 मार्च 2003 को भारतीय टीम दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में थी। भारत के सामने दो बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया था। जोहानिसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में ये मुकाबला अपने निर्धारित समय से शुरू हुआ, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान दादा का ये फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब विश्व कप के महामुकाबले में कंगारू टीम ने साढ़े 350 से ज्यादा रन बना डाले। इसी का नतीजा हुआ कि भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

सचिन तेंदुलकर को मिला गोल्डन बैट

वर्ल्ड कप 2003 के 11 मैचों में सचिन तेंदुलकर ने 61.18 के औसत और 89.26 के स्ट्राइकरेट से 75 चौकों और 4 छक्कों के साथ 673 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। किसी भी एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कभी भी एक बल्लेबाज ने इतने ज्यादा रन कभी नहीं बनाए थे।

इसी प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला था। ट्रॉफी के तौर पर सचिन तेंदुलकर को गोल्डन बैट मिला था, लेकिन अपना चौथा वर्ल्ड कप खेलते हुए उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ था।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

उत्‍तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 700 से ज्यादा गावों पर रहेगी विशेष निगाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button