लॉकडाउन: सड़कें खाली आवश्यक सेवा वाली दुकानें खुली
देहरादून, VON NEWS: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने करने का फैसला लिया हुआ है। लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें खाली खाली रही, सिर्फ कुछ ही लोग दिखाई दिए।
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को आपात बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस प्रमुख अनिल रतूड़ी और तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया। वहीं, राज्य में 31 मार्च तक सभी परिवहन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। सीएम रावत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कम से कम यात्रा की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो उस शहर या गांव से भागें नहीं, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं।
उत्तरकाशी में लॉकडाउन के आदेश के बाद सोमवार सुबह उत्तरकाशी मुख्य बाजार में सन्नाटा दिखा। यहां बस और टैक्सियों का संचालन पूरी तरह से बंद है, लेकिन चाय की ठेली और कुछ स्थानों पर लोगों का जमावड़ भी दिखा।
हरिद्वार में कर्फ्यू जैसी स्थिति
लॉकडाउन के चलते हरिद्वार में सुबह के वक्त जनता कर्फ्यू जैसी स्थिति है। हालांकि कुछ लोग वस्तु स्थिति जानने के लिए कि प्रशासन इस दौरान क्या-क्या व्यवस्था की हुई है, सड़कों पर निकले हैं। फिलहाल, अभी दुकानें आदि नहीं खुली हैं।
आवश्यक सेवा वाली दुकानें खुली
लॉकडाउन के आदेश के बाद कोटद्वार में सोमवार सुबह आवश्यक सेवा वाली दुकाने खुली, जबकि अन्य दुकानों के शटर गिरे रहे हैं। जीएमओयू और रोडवेज की बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा, जबकि तड़के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए इक्का-दुक्का टैक्सिया संचालित हुई। सड़कों पर सुबह के वक्त थ्री व्हीलर वाहन सवारियों को ढोते नजर आए। मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों से किसी तरह कोटद्वार तक पहुंच चुके यात्री अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करते दिखे। लॉकडाउन के चलते भले ही अंतर राज्य सीमा को सील किया गया, लेकिन मैदानी क्षेत्रों से बाइक सवार यात्री लगातार कोटद्वार की ओर आते दिखे। सुबह के वक्त कौड़िया चेक पोस्ट को छोड़ पूरे क्षेत्र में कहीं पुलिस टीम नजर नहीं आई।
रायवाला में सुबह के समय खुली कुछ दुकानें
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन किया गया है। सुबह के वक्त काफी दुकानें खुली। लॉकडाउन को देखते हुए लोग सब्जी आदि जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच गए। वहीं, रायवाला पुलिस ने रायवाला बाजार में कई खुले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया है। लोगों को अनावश्यक इधर-उधर आवाजाही के लिए मना किया जा रहा है। ई- रिक्शा, ऑटो, विक्रम को भी सड़क पर नहीं चलने को कहा गया है। रिक्शा और ऑटो स्टैंड पर खड़े वाहन चालकों को हिदायत देकर वापस घर भेज दिया गया। रायवाला के थाना अध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा अन्य किसी को भी इधर से उधर आने जाने की अनुमति नहीं है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के निर्देशानुसार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :