पुणे में दो और मरीजों की पुष्टि,

VON NEWS: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार एक दिन में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोग विदेश से आए हैं। तीन लोग इनसे संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं।

वहीं नोएडा में कोरोना वायरस के एक और मरीज की पुष्टि हो गई है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह के अनुसार सेक्टर 74 के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

डीएम बीएन सिंह ने आज से 23 मार्च तक सोसायटी परिसर को सील करने का आदेश दिया। इसके अलावा यहां के निवासियों ने अपने आवास पर रहने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button