बैंक ऑफ बड़ौदा 3 माह तक डिजिटल लेनदेन पर नहीं वसूलेगा कोई चार्ज

VON NEWS कोरोना वायरस  के चलते ग्राहक बैंक शाखा जाने से बचें और डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करें। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने का काम किया है। बैंक की तरफ से अगले तीन माह तक डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है। मतलब इन तीन माह दौरान डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों से बैंक जीरो शुल्क चार्ज करेगा। बैंक ने stay Safe Bank Safe टैगलाइन के साथ इस मुहिम को लागू किया है।

अन्य बैंक शुरू कर सकती हैं पहल
बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अन्य बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों के लिए इस तरह का पहल शुरू की जा सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने गुरुवार को कहा उनकी तरह से अपने ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सुविधा देने के लिए डिजिटल लेनदेन में छूट दी गई है। बैंक ने कहा कि यह वक्त खुद को और बैंक को सुरक्षित रखने का है। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी और इस पहल में बैंक ग्राहकों की पूरी मदद करेगी।

यह भी पढ़े

कर्मचारियों की सैलरी में करेगी 5 फीसद कटौती

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button