काजोल की बेटी का ट्रेडिशनल लुक आया सामने

VON NEWS काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन  हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरों को देख यूजर अक्सर ट्रोल करने लगते हैं। एक दिन पहले ही बिना मास्क पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं काजोल और नीसा देवगन काफी स्टाइलिश अवतार में थीं। एक बार फिर नीसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें हांलाकि तीन दिन पुरानी है लेकिन इनको देखकर यूजर कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दुनिया में लोग मर रहे हैं और ये शादी अटेंड कर रही हैं। शायद इसीलिए इन्हें सेलिब्रेटीज कहा जाता है। यूजर चाहे कुछ भी कहे लेकिन नीसा का ये ट्रेडिशनल अवतार काफी शानदार है।

दरअसल, काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि इस बार तस्वीरों में उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है। जिसकी लोग काफी तारीफें भी कर रहे हैं। पाउडर ब्लू रंग के खूबसूरत लहंगे में तैयार नीसा काजोल की कार्बन कॉपी लग रही हैं।

नीसा ने “नीता लुला” का डिजाइन किया ये खूबसूरत लहंगा पहना है। जिसके साथ बहुत ही कम एक्सेसरीज को पेयर किया गया है। केवल ईयररिंग्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं डीप कट प्लंगिग नेकलाइन और नेट की चुनरी बेहद खूबसूरत लग रही है। बात करें मेकअप की तो ब्राउन शेड की लिपस्टिक नीसा के ऊपर काफी सूट कर रही है।

नीसा देवगन अक्सर ही एयरपोर्ट पर शार्ट्स वगैरह में स्पॉट हो जाती हैं। लेकिन पिछले दिनों पहली बार उनका ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट हुआ था। जहां गोल्डन रंग के लहंगे को पहने नीसा काफी अट्रैक्टिव  दिख रहीं थीं। इस लुक के साथ भी नीसा ने केवल बड़ी ईयररिंग ही कैरी की थी। वहीं खुले बालों में नीसा काफी खूबसूरत पोज देते नजर आईं थीं।

यह भी पढ़े

देश मे 22 मार्च को जनता कर्फ्यू : मोदी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button