बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव

लखनऊ : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर  के कोरोना से संक्रमित होने की खबर है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आई थीं। यहां जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि कनिका कपूर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कनिका को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। गायिका कुछ दिन पहले ही लंदन से लखनऊ आए थीं और अपने पारिवारिक दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उन्होंने शानदार पार्टी का आयोजन किया था।

मेडिकल से जुड़े अधिकारी अभी अनिश्चित हैं कि किस तरह गायक के पूरे अपार्टमेंट के लोगों और पार्टी में शामिल हुए मेहमानों को एकांतवास में रखा जाए। केजीएमयू के एक डॉक्टर ने कहा, “कुछ लोग हमारे पास टेस्ट के लिए आ रहे हैं, लेकिन हमें अभी नहीं पता है कि वीआईपी लोगों के टेस्ट  कैसे किए जाए।”

यह भी पढ़े

Nokia ने दो स्मार्टफोन किये लॉन्च,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button