दो लाख से ज्यादा संक्रमित, नौ हजार के करीब मौत:
वाशिंगटन,VON NEWS: कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण दुनियाभर में 218,910 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 8,925 लोगों की मौत हो गई है।अभी तक 172 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले की पुष्टि हुई है। इनमें से 64 देशों में मौतों की पुष्टि हुई है।
बुधवार को कोरोना वायरस के कारण 945 मौतें हुईं और 20,544 नए मामले सामने आए। 138,003 मामले चीन के बाहर सामने आए हैं। ये कुल मामलों का 63 फीसद है। अनुसार दुनियाभर में 2,18,910 मामलों में से 1,24,261 लोगों का इलाज अभी भी हो रहा है। वहीं, 85,724 लोग ठीक हो गए हैं और 8,925 लोगों की मौत हो गई है। चीन के अलावा 16 देशों में हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
चीन– चीन ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया है। देश में बुधवार को 34 नए मामलों की पुष्टि हुई। सभी मरीज विदेशी नागरिक हैं। अभी तक 80,907 मामले सामने आए हैं। वहीं 70,420 लोग ठीक हो गए हैं। बुधवार को 819 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 70,420 मरीज डीस्चार्ज हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 3,245 हो गई है। बुधवार को चीन ने 8 नए मौतों की जानकारी दी।
इटली– चीन के बाद कोरोना वायरस का प्रकोप इटली में देखने को मिला है। यहां अभी तक 35,713 मामले सामने आए हैं। 4,025 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 2,978 लोगों की मौत हो गई है। इटली में बुधवार को रिकॉर्ड 475 लोगों की मौत हुई।
ईरान- चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित ईरान हुआ है। यहां 17,361 मामले सामने आए हैं। 5,710 लोग ठीक हो गए हैं। 1,135 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को 147 मौत हुई।
स्पेन- स्पेन में अभी तक 14,769 मामले सामने आए हैं। 5,710 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 638 लोगों की मौत हो गई है। यहां बुधवार को 105 लोगों की मौत हुई।
जर्मनी- जर्मनी में अभी तक 12,327 मामले सामने आए हैं। 105 लोग ठीक हुए हैं। वहीं 28 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को यहां दो लोगों की मौत हुई।
अमेरिका- अमेरिका में अभी तक 9,269 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 108 मरीज ठीक हुए हैं और 116 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को यहां 7 मौत हुईं।
फ्रांस – फ्रांस में अभी तक 9,134 मामलों की पुष्टि हुई है। 602 मरीज ठीक हुए हैं और 264 लोगों की मौत हुई है। इनमें से बुधवार को 89 मौत हुईं।
दक्षिण कोरिया- दक्षिण कोरिया में अभी तक 8,565 मामलों की पुष्टि हुई है। 1,947 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 91 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को 7 लोगों की यहां मोत हुई।
स्विट्जरलैंड- स्विट्जरलैंड में अभी तक 3,115 मामलों की पुष्टि हुई है। 15 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 33 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को यहां 6 लोगों की मौत हुई।
ब्रिटेन- ब्रिटेन में अभी तक 2,626 मामलों की पुष्टि हुई है। 65 लोग ठीक हो गए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को यहां 33 लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़े :