उत्‍तराखंड में आरक्षण रोस्टर में पुरानी व्यवस्था पर फिर बहाल

देहरादून, VON NEWS:  सचिवालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कई निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की सीधी भर्ती में आरक्षण रोस्टर की नई व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू किया गया। अब पहला पद आरक्षित होगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सूबे के सभी मॉल भी गुरुवार से ही 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया। वहीं, बजट सत्र देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने करोना वायरस कोविड -19 पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। विशेष रूप से ऋषिकेश एवं टिहरी जनपद में आने वाले विदेशियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कुमाऊं विकास निगम लिमिटेड एवं गढ़वाल विकास निगम लिमिटेड के गेस्ट हाऊस और स्टेडियम को अधिकृत किया जाएगा। सभी विधायक अपने विधायक निधि से 15 लाख रुपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देंगे। इस धनराशि का उपयोग आवश्यकतानुसार व्यय किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

सड़क के किनारे बने मंदिर को दो माह में हटाने के आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button