प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अकेले रहने का 8 वां दिन

नई दिल्ली,VON NEWS:  कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में फैल रहा हैं। इस बीच फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लोगों से प्यार, करुणा, कृतज्ञता, दया और खुशी बांटने का आवाहन कर रही हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई राष्ट्रों में घबराहट फैली हुई हैं।

अब प्रियंका ने अपने फैन्स को एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि कैसे पति निक जोनास और वह अकेले है और पिछले 8 दिनों से वह किसी से मिल नहीं रहे हैं।

अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो मैसेज में प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे आशा है कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आना चाहती थी और नमस्ते कहना चाहती थीं! यह पागलपन भरा समय है और सभी की लाइफ पूरी तरह से उलट गई हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे कोई फिल्म चल रही हो लेकिन असल में ऐसा नहीं है। निक और मैं पिछले एक हफ्ते से घर पर हैं और यह हमारे लिए सेल्फ-आइसोलेशन का समय है।
हमारे पास हमेशा कई कार्यक्रम होते हैं और पूरे दिन हमारे आसपास बहुत सारे लोग होते हैं और अचानक अब कोई नहीं है। वास्तविकता यहीं है, यह पागलपन लगता है। मुझे लगता है कि आप सभी को भी इसी तरह का महसूस हो रहा होगा। हम सभी सावधानी बरत रहे हैं, हम सुरक्षित हैं, हम स्वस्थ हैं, हम सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रहे हैं।’
‘अभी स्टॉक करने के लिए कई अन्य चीजें हैं। कृपया # Covid19 से पीड़ित की मदद करें।’

अभिनेता केरी वाशिंगटन ने प्रियंका के विचारों का समर्थन किया और ट्विटर पर लिखा, “#SocialDistancing के कई पहलू हैं जो शानदार रिसल्ट्स दे रहे है। जैसे मेरे परिवार को पास रखना और कृतज्ञता, दया, करुणा और आनंद पर स्टॉक करने का समय होना।

’यह भी पढ़े :

सड़क के किनारे बने मंदिर को दो माह में हटाने के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button