भारतीय सेना में कोरोना वायरस का पहला मामला

नई दिल्‍ली,VON NEWS:  कोरोना वायरस ने भारतीय सेना में भी सेंध लगा दी है। सेना में कोरोना वायरस का पहला मामला लद्दाख में सामने अया है। लद्दाख में तैनात एक सेना के जवान को COVID 19 कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए सैनिक के पिता बीते दिनों ईरान से तीर्थयात्रा कर लौटे थे।

सेना के सूत्र के मुताबिक, भारतीय सेना ने लद्दाख स्काउट्स जवान के सभी सैनिकों और सहयोगियों को क्‍वॉरेंटाइन कर दिया है, जो लद्दाख में कोरोना वायरस से संक्रमित के संपर्क में आए थे। पॉजिटिव जवान को लेह में लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर से जोड़ा गया था।

बताया जा रहा है कि यह जवान जब छुट्टी पर अपने घर गया, तो पिता के संपर्क में आया और कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। टेस्ट के नतीजे आने के बाद जवान को अस्पताल में आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीमार सैनिक की पत्नी, बहन और अन्य परिवार जनों को भी क्‍वॉरेंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़े :

बेदर्दी से मार डाला अपने ही बेटे को: 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button