कोरोना वायरस के चलते लिया बड़ा फैसला

VON NEWS केंद्रीय विद्यालयों  ने हाल ही में परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके परिणामों का इंतजार छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी कर रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थान बंद हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय विद्यालयों के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि केंद्रीय विद्यालय की परीक्षा के परिणाम अब ईमेल और व्हॉट्सएप  पर जारी किए जाएंगे। इससे अलग जेएनयू यानी जवाहर नवोदय विद्यालय ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्मी छुट्टी का ऐलान पहले ही कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली में 31 मार्च तक केंद्रीय विद्यालय बंद रहेंगे। पर ध्यान दें कि परीक्षाएं अपने तय समय पर चलेंगी। उनके समय में किसी भी तरह की फेरबदल नहीं की गई है।

यह भी पढ़े :

बंगाली ब्राइड्स का नूर देख आप भी हो जाएंगे कायल!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button