आज 8 नए मामले, 147 हुई संख्या, भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया पृथक

VON NEWS: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। इनमें 122 भारतीय हैं और 25 विदेशी शामिल हैं। 14 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सेना में कोरोना का पहला मामला सामने आया है

कुल संक्रमित 147 भारतीय 122 विदेशी 25
राज्य कुल संख्या भारतीय विदेशी ठीक हुए
महाराष्ट्र 41 38 3 0
केरल 27 25 2 3
हरियाणा 16 2 14 0
दिल्ली 10 9 1 2
यूपी 16 15 1 5
कर्नाटक 11 11 0 0
राजस्थान 4 2 2 3
लद्दाख 8 8 0 0
तमिलनाडु 1 1 0 0
जम्मू-कश्मीर 3 3 0 0
पंजाब 1 1 0 0
तेलंगाना 5 3 2 1
आंध्र प्रदेश 1 1 0 0
ओडिशा 1 1 0 0
उत्तराखंड 1 1 0 0
पश्चिम बंगाल 1 1 0 0

बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

उच्चतम न्यायालय ने स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं होने पर स्वत: संज्ञान लिया है। शीर्ष न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर पूछा कि स्कूल बंद किए जाने पर बच्चों को मध्याह्न भोजन कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है।

और दूसरे सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह मांग भी की कि सरकार गरीबों की मदद के लिए कदमों की घोषणा करे। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘कई नगरों और शहरों में अब पूरी तरह बंद किए जाने की घोषणा का समय है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी
भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी। अगर हमें कोई जानकारी देने होगी तो पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञापन के रूप में इसे जारी करेंगे। भाजपा की सभी इकाइयों से कोरोना वायरस के संबंध में जागरुकता फैलाने के साथ साथ इस संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

देश में 147 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। इनमें 122 भारतीय हैं और 25 विदेशी शामिल हैं। 14 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है।  5700 से अधिक लोगों की निगरानी की जा रही है। ये आंकड़े बुधवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया अलग
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने आवास पर खुद को 14 दिनों के लिए एकांतवास (क्वारांटाइन) में रख लिया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बावजूद एहतियातन उन्होंने यह कदम उठाया है। वह 10 मार्च को सऊदी अरब में शेरपास बैठक में हिस्सा लेकर लौटे हैं।।

पुणे में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित
पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, पुणे में एक और शख्स कोरोना वायरस की चपेट में पाया गया है। शख्स फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा करके आया है। पुणे में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 और महाराष्ट्र में 42 हो गई है।

यह भी पढ़े:

Coronavirus scare reaches Golden Temple

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button