चंद्रेसल नदी में मृत मिले 2 मगरमच्छ:

VON NEWS JAIPUR:  एक साथ 2 मगरमच्छों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही कोटा वन मंडल की लाडपुरा रेंज के स्टाफ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की निशानदेही पर दोनों मगरमच्छ के शव बरामद कर लिये गए। दरअसल मगरमच्छ शेड्यूल फस्र्ट श्रेणी का जलीय जीव है। ऐसे में वन विभाग दोनों मगरमच्छों के शव का पोस्टमार्टम पूरी गहनता के साथ करवाएगा, क्योंकि दोनों मगरमच्छ संदिग्ध अवस्था में चन्द्रेसल नदी में मृत पड़े मिले है।
मरे पड़े मगरमच्छों में से एक की लंबाई 10 फीट से भी ज्यादा है और दूसरे मगरमच्छ की लंबाई 5 फीट के करीब है। एक मगरमच्छ एनीकट के पास पानी में मृत अवस्था में उल्टा पड़ा हुआ था, तो दूसरा नदी किनारे पर मृत मिला। ग्रामीणों का कहना है क़ि इनमें से एक मगरमच्छ का एक पंजा गायब है, मौके पर चन्द्रेसल नदी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल की, लेकिन टीम को दोनों मगरमच्छ की मौत को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। अब दोनों मगरमच्छों के शव के पोस्टमार्टम से तय होगा कि आखिरकार दोनों की मौत एक साथ कैसे हुई। फिलहाल वन विभाग की टीम ने दोनों मगरमच्छ के शव बरामद कर उन्हें कोटा वन मंडल की देवली अरब वन चौकी पर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

यह भी पढ़े:

माननीय चीफ जस्टिस भी हुए नरम,दिए सभी अदालतों को निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button