फ्लैट का आकार निकला कम वापस करनी होगी अतिरिक्त रकम
देहरादून,VON NEWS: उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने जीटीएम बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्रा.लि. को 45 दिन के भीतर निवेशक को फ्लैट देने के आदेश दिए। यह फ्लैट बिल्डर की सहस्रधारा रोड स्थित दि कैपिटल प्रोजेक्ट में बुक कराया गया है। इसके अलावा ब्रोशर में दर्ज सुविधाओं को देने और फरवरी 2018 से फ्लैट पर कब्जा देने की तिथि ली गई धनराशि 10.15 फीसद ब्याज के साथ निवेशक को अदा करने को भी कहा गया।
हरियाणा की पंचकूला निवासी अनु गर्ग और सारिका गर्ग ने पिछले वर्ष वर्ष जून माह में रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि बिल्डर के दि कैपिटल प्रोजेक्ट में अगस्त 2014 में फ्लैट बुक कराया था। 1046 वर्ग फीट सुपर एरिया के फ्लैट के लिए उन्होंने करीब 34 लाख रुपये का भुगतान भी किया है। अनुबंध में तय किया गया था कि 36 माह के भीतर फ्लैट पर कब्जा दे दिया जाएगा। बिल्डर ने तय समय के भीतर फ्लैट पर कब्जा तो नहीं दिया, मगर 21 जनवरी 2019 को फाइनल डिमांड नोटिस जारी कर पांच
लाख रुपये से अधिक की मांग कर डाली। बताया गया कि पावर बैकअप चार्ज, डाक्यूमेंटेशन चार्ज आदि के रूप में यह राशि दी जानी है। रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार के समक्ष हुई इस सुनवाई में यह स्पष्ट हुआ कि बिल्डर ने सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़े