खेल मंत्री का ओलिंपिक तैयारियों के लिए टोक्यो दौरा टला
VON NEWS: कोरोनावायरस के कारण खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जापान की राजधानी टोक्यो का दौरा अगले आदेश तक टाल दिया है। वे शीर्ष अधिकारियों के साथ ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 मार्च को टोक्यो जाने वाले थे। इस बात की जानकारी रिजिजू ने ट्वीट के जरिए दी। वहीं, वायरस के कारण तीन वनडे की सीरीज रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को कोलकाता से वतन लौटेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरा और तीसरा मैच 15-18 मार्च को लखनऊ और कोलकाता में होना था।
रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोक्यो दौरे को अस्थाई तौर पर टाल दिया गया है। यह दौरान भारत की टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था। दल में केंद्र सरकार और आईओए के अधिकारी शामिल थे।’’ इस बार ओलिंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है।
अश्विन ने कहा- चेन्नई में लोगों को उम्मीद, कोरोना जल्द खत्म होगा
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘फिलहाल, चेन्नई में लोग सोशल दूरी (एक-दूसरे से) नहीं बना रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इन लोगों को गर्मी आते ही ये वायरस खत्म होने की उम्मीद है। उनका मानना है कि लोगों को कुछ नहीं होगा।’’
यह भी पढ़े :