कपड़ा सिलाई की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

प्रयागराज, VON NEWS: शहर में लंबे समय से चल रहे देह व्‍यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। कैंट पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला शिवकुटी और युवक हिमाचल प्रदेश व असम के रहने वाले हैं। दोनों युवक सरकारी कर्मचारी हैं और हरियाणा में कार्यरत हैं। यहां एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

सीओ सिविल लाइंस ने ऑकलैंड रोड स्थित मकान में की छापेमारी

पुलिस का दावा है कि शिवकुटी निवासी एक महिला कैंट थाने के पीछे ऑकलैंड रोड स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह कपड़ा सिलाई की आड़ में देह व्यापार कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस बृजनारायण सिंह, इंस्पेक्टर कैंट सुरेश द्विवेदी ने महिला फोर्स के साथ अचानक उस मकान में छापा मार दिया। इससे लोगों में खलबली मच गई। जांच के दौरान कमरे के भीतर से कंडोम, शराब की बोतल, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। इस पर सभी को पकड़कर कैंट थाने ले जाया गया फिर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया।

बोले कैंट थाने के इंस्पेक्टर

कैंट थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला शादीशुदा है। उसने कबूल किया है कि पिछले छह माह से देह व्यापार कर रही थी। किराए पर कमरा भी उसने कपड़ा सिलाई की बात कहकर लिया था। उसके मोबाइल और वाट्सएप चैट से कई जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक इससे पहले भी महिला के कमरे पर जा चुके हैं।

यह भी पढ़े

मोबाइल फोन होंगे महंगे, सरकार ने GST 6 फीसदी बढ़ायी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button